फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एच्छिक ब्यूरो की बैठक में मिल गए दो परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एसपी ऑफिस पर आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में छह मामलों में से दो मामलों का निस्तारण कराया गया। शेष के निस्तारण के लिए अग्रिम तारीख तय की गई है। रविवार को पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केंद्र की एक बैठक का आयोजन महिला सेल में किया गया। इस दौरान महिला सेल प्रभारी एसआई अंजूू ने पति-पत्नी के विवाद के छह मामलों को सुनवाई के लिए बैठक में रखा। परिवार परामर्श केंद्र की महिला सदस्यों के प्रयास से इन मामलों में फैसले का प्रयास किया गया, लेकिन मात्र दो ही मामलों में समझौता हो पाया। शेष चार मामलों को अग्रिम परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में रखने के लिए तय किया गया। इस दौरान महिला सेल प्रभारी अंजू, कांस्टेबल अपर्णा, नीरज, एंच्छिक ब्यूरो सदस्य इशरत जहां, रीना गौतम, डाक्टर राजेंद्र गोयल, ईश्वर दयाल कंसल, पंकज वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें