फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को चक्का जाम करेंगे जाट

Fri, 19 Feb 2016 01:18 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जाट आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में चल रहा आंदोलन अब यूपी में भी शुरू होगा। 20 फरवरी को शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर सांकेतिक प्रदर्शन होगा, जिसके बाद प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति बनेगी।
विज्ञापन

 
  यह निर्णय बृहस्पतिवार को नगर पालिका शामली सभागार में खाप चौधरियों की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे गठवाला खाप के प्रतनिधि राजेंद्र सिंह ने कहा कि जाटों को आरक्षण मिलना चाहिए, उसके लिए सबको एकजुट किया जाएगा। निर्वाल खाप के चौधरी राजवीर सिंह मुंडेट ने कहा कि जाट आरक्षण लेकर रहेंगे, उसके लिए संघर्ष किया जाएगा।

भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय महासचिव अनिल मलिक ने कहा कि 20 फरवरी को मेरठ-करनाल हाईवे पर टिटौली में सांकेतिक प्रदर्शन होगा, जिसमें चक्का जाम भी किया जाएगा। उसी दौरान आंदोलन के लिए आगामी रणनीति तैेयार की जाएगी तथा उत्तर प्रदेश में भी आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन


 इस दौरान गठवाला खाप के प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह, थांबेदार चौधरी श्याम सिंह, गूड़ियान खाप के जसवीर सिंह, तालियान खाप के सुधीर सिंह, चिकारा खाप के सतेंद्र, मान खाप के ब्रह्मपाल सिंह, धारीवाल खाप के निशान सिंह, भाकियू (भानू गुट) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल मलिक,  जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश पदाधिकारी सतेंद्र तोमर, उपेंद्र चौधरी, हर्ष कुमार और अंकित चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें