फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिसंबर को नानौता आएंगे मनोज सिन्हा

Fri, 16 Dec 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री नानौता में आएंगे - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
शामली। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने नानौता कार्यक्रम में बीस दिसंबर को आने की मुहर लगा दी है। वह स्पेशल ट्रेन से दोपहर एक बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे लाइन के 1500 करोड़ रुपये की लागत से दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण की आधार शिला रखेंगे। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की तैयारी के   मद्देनजर उत्तर रेलवे के एडीआरएम ने ननौता पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


 कैराना सांसद हुकुम सिंह के विशेष अनुरोध पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शामली होकर नानौता रेलवे स्टेशन पर पहुुंचेंगे। वह यहां जनसभा को संबोधित करेंगे और रेलवे के विकास कार्यों की जानकारी देंगे। इसके बाद टपरी से होकर मेरठ के खरखौदा में रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास करेंगे। उधर, एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर होने वाली रेल राज्यमंत्री की सभा का स्थान चयन कर रेलवे अफसरों को दिशा निर्देश दिए और दिल्ली लौट गए। 

उत्तर रेलवे के एडीआरएम के नानौता कार्यक्रम के मद्देनजर शामली रेलवे स्टेशन पर रेलवे के अफसर चाक चौबंद रहे। एडीआरएम शामली रेलवे स्टेशन   पर नहीं रुक पाए। कैराना भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने बताया कि    बीस दिसंबर को ननौता में होने   वाली सभा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें