फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
20 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

शामली। सोमवार रात हुई बूंदाबांदी के बाद भैंसवाल बिजलीघर पर ब्रेक डाउन हो गया। जिससे क्षेत्र के पांच गांवों की बिजली आपूर्ति बीस घंटे से ज्यादा समय तक ठप रही। गर्मी के मौसम में मंगलवार को पूरे दिन करीब 40 हजार लोग परेशान रहे। इस दौरान विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। गर्मी में लोगों के इनवर्टर भी ठप हो गए।
प्रथम विद्युत वितरण खंड के आधीन भैंसवाल बिजलीघर से मुंडेट खुर्द, मुंडेट कला, रामगढ़, गोहरनी आदि पांच गांव जुड़े हैं। सोमवार रात तेज हवा के साथ बूंदाबांदी आने के बाद भैंसवाल बिजलीघर पर ब्रेक डाउन हो गया। बूंदाबांदी रुकने के बाद बिजली न आने से लोग परेशान हो गए। मंगलवार को पूरे दिन भैंसवाल बिजलीघर की बिजली आपूर्ति ठप रहने से मुंडेट खुर्द, मुंडेट कला, रामगढ, गोहरनी सहित पांच गांवों की करीब 40 हजार आबादी बेहाल रही। बिजली न आने के कारण इनवर्टर भी ठप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह भैंसवाल बिजलीघर से अवगत कराया जाता रहा कि ब्रेक डाऊन के चलते बिजली आपूर्ति ठप है। एक घंटे में बिजली आपूर्ति चालू हो जाएगी। लेकिन देर शाम तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शाम छह बजे के समय प्रथम विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता राजपाल रघुवंशी ने बताया कि भैंसवाल बिजली घर में ब्रेक डाउन होने से मंगलवार को पूरे दिन बिजली लाइन का कार्य चलता रहा। उन्होंने बताया कि शाम तक भैंसवाल बिजली घर की आपूर्ति को बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें