फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस लोकसभा चुनाव अकेली लड़ेगी- यतेंद्र कसाना, पप्पू मलिक किसान काग्रेस प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी : यतेंद्र कसाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी यतेंद्र कसाना ने कहा कि कांग्रेस अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार को शामली नगर पालिका परिषद के हाल में कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी यतेंद्र कसाना ने किसान नेता पप्पू मलिक को किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ शामली जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी यतेंद्र कसाना ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। किसानों को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान और युवाओं के आने से कांग्रेस मजबूत होगी। पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि कांग्रेस पूूूरी ताकत से लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि किसानों का शामली चीनी मिल पर दो सौ करोड़ रुपये गन्ने बकाया है। चीनी मिल किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करे अन्यथा जल्द ही शामली चीनी मिल के खिलाफ आंदोलन चलाएगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पप्पू मलिक ने विचार रखे। कांग्रेेेस ब्लाक अध्यक्ष हरीश चौधरी, राजेंद्र झाल, सुभाष, अनिल करोड़ी, सुधीर पंवार, दीपक सैनी, बिल्लू मलिक, बिट्टू मलिक, सुभाष मलिक, सुभाष मलिक, हरेंद्र मलिक मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें