शामली। पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने के प्रदेशीय आह्वान इस गुट के शिक्षकों ने शामली में मूल्यांकन केंद्र पर पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया।
माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के जिलाध्यक्ष प्रदीप मलिक ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, वेतन संबंधी एवं राज्य कर्मचारियों की भांति माध्यमिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा देने समेत कई मांगों को लेकर प्रदेशीय आह्वान पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेशीय आह्वान के तहत शनिवार को संगठन से जुड़े शिक्षकों ने आरके इंटर कालेज शामली में बनाए गए मूल्यांकन कार्य का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नीरज बेनीवाल, रजनीश कोरी, रविंद्र कुमार, चंद्रभूषण, कंवरपाल और नवीन कुुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।