सीएमओ ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की
शामली। मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर संजय भटनागर ने जिले में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की। इस दौरान सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए शासन के दिशा निर्देर्शों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। सीएमओ ने दस फरवरी से 16 फरवरी तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा योजना अनुसार किए गए कार्यों की समीक्षा की। सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर ने अभियान की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत होने वाले कार्यों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी कार्यों को समय पर पूरा करें। वीबीडी कंसल्टेंट राजेश कुमारी ने विभागवार किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। मलेरिया निरीक्षक समीउल्लाह खान ने विभिन्न विभागों से प्राप्त माइक्रोप्लान के बारे में बिंदुवार अवगत कराया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर सफल कुमार, डॉक्टर राजकुमार सागर, डाक्टर नेतराम, डाक्टर सुशील कुमार, डाक्टर केपी सिंह, कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार, अवधेश वाडेकर, अमित मलिक, डाक्टर नदीम, सीडीपीओ, ममता खोखर, जिले के पीएचसी और सीएचसी प्रभारी, नगरपालिका और नगर पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे।