विद्युत निगम ने 350 लीटर कच्ची शराब नष्ट की
शामली। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला आबकारी विभाग ने कैराना व झिंझाना क्षेत्र में कच्ची शराब के आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब नष्ट की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने गांव पावटीकलां, खानपुर कलां, बरनावी, बुच्चाखेड़ी, खानपुर जटान सहित आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान टीम ने चिह्नित ठिकानों पर 350 लीटर कच्ची शराब व दस हजार किलो लहन को मौके पर ही नष्ट किया। इसके अलावा 18 ड्रम व तीन भट्ठियों के साथ शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए।