फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की पद यात्रा में कूदे मंत्री, विधायक- दिग्गज नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। भाजपा का गांव-गांव, घर-घर पदयात्रा अभियान शनिवार से शुरू हो गया। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा, शामली विधानसभा में विधायक तेजेंद्र निर्वाल, कैराना विधानसभा में भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए कार्यकर्ताओं की टोलियों को रवाना किया। टोलियों ने शहर और गांव में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया।
श्रीहनुमान धाम स्थित अग्रसेन भवन में शामली विधानसभा की पदयात्रा का शुभारंभ विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर भाजपा की योजनाओं से अवगत कराने के साथ साथ लोगों की समस्याओं को सुनने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष पवन तरार ने सभी टोलियों को क्षेत्रवार प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने को कहा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पदयात्रा प्रभारी नीरज उपाध्याय ने कहा कि शामली जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिए चार टोलियों का गठन किया गया है। जो लोगों के घर-घर जाकर भाजपा के पदयात्रा अभियान का हिस्सा बनाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की पदयात्रा शामली से चलकर खंद्रावली पहुंची। टोली का नेतृत्व वेदपाल चौहान नेे किया। खंद्रावली गांव की कश्यप चौपाल में सभा कर लोगों को जागरूक करने के साथ साथ प्रत्येक घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनत कस्बे में नगर पंचायत के चेयरमैन राजीव कुमार, सुधीर कुमार टोली प्रमुख रहेे। चौपाल में आयोजित सभा में विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेता मृगांका सिंह, मनोज चौधरी उपस्थित रहे। शामली नगर की पदयात्रा का नेतृत्व भूषण जिंदल व राकेश गर्ग ने किया। पदयात्रा नगर के सीबी गुप्ता कॉलोनी से होते हुए दयानंद नगर, कमला कॉलोनी में पहुंची। लोगों की समस्याओं को सुनते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भाजपा के कार्यों से अवगत कराया। कांधला नगर की टोली का नेतृत्व नरेश सैनी, श्याम सिंह, सतवीर वर्मा ने किया। वहीं, एलम क्षेत्र की टोली का नेतृत्व संजीव मलिक, सुबोध भारती ने किया। बैठक में मुख्य रूप से विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अट्टा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामजी लाल कश्यप, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, पदयात्रा संयोजक प्रसन्न चौधरी, नीरज उपाध्याय, सुखचैन वालिया, पुनीत द्विवेदी, विकास पंवार, मनोज, नरेश सैनी, भूषण, प्रियंवदा तोमर, शशि अरोरा, रेखा संगल, मीनू संगल, रूबी, शिखा, वीना अग्रवाल, अनीता, सुनीता शर्मा, सरोज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें