बूथ मजबूत होने पर बनेगी भाजपा की सरकार
शामली। भाजपा के बूथ अभिनंदन समारोह में सेक्टर काबड़ौत गांव के बूथों पर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक डॉक्टर मनोज चौधरी ने कहा कि जब तक भाजपा का बूथ मजबूत नहीं होगा, तब तक केंद्र में भाजपा सरकार केंद्र में सरकार नहीं बनेगी।
शुक्रवार को काबड़ौत गांव के सेक्टर में भाजपा बूथ अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक डॉक्टर मनोज चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने पर जोर दिया गया। बूथ मजबूत होगा तो लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट भाजपा को मिल सकेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी के लिए कमर कसने को कहा। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी सुनील कुमार सिंभालका, दयानंद प्रधान, अनिल मलिक, मनोज मलिक, प्रकाश मलिक, नवाब सिंह, अरविंद कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।