कैराना। नगर पालिका की ओर से पानीपत बाईपास से कांधला तिराहे तक बनी सड़क के गहरे गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया गया है। यह दो किलोमीटर की सड़क पीडब्लूडी के आधीन आती है। नागरिको की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने पीडब्लूडी को सड़क मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। इस पीडब्लूडी के अफसरों ने बताया था कि इस सड़क पर डिवाइडर पालिका द्वारा बनाए गए है। सड़क की मरम्मत भी पालिका कराएं। इसके बाद नगर पालिका ने पानीपत रोड पर गड्ढों में पत्थर डलवा कर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पानीपत रोड पर मरम्मत कराई जा रही है।