गोगा म्हाड़ी की फर्जी समिति बनाने का आरोप
शामली। कस्बा थानाभवन के लोगों ने एसडीएम सदर को शिकायती पत्र देकर गोगा म्हाड़ी के नाम से फर्जी समिति बनाने का आरोप लगाया है। मामले में जांच कराने की मांग की गई है।
मंगलवार को शामली तहसील में पहुंचे थानाभवन के लोगों ने एसडीएम को दिए शिकायत पत्र में बताया कि प्राचीन गोगा म्हाड़ी के नाम से फर्जी समिति बनाने वालों का गोगा म्हाड़ी की देखरेख में कोई सहयोग नहीं है। समिति का रजिस्ट्रेशन सहारनपुर के सहायक रजिस्ट्रार कार्यालय में कराया गया है। लोगों ने बताया कि गोगा म्हाड़ी की भूमि पर अवैध कब्जा करने की नीयत से फर्जी समिति बनाई गई है। उपजिलाधिकारी सदर अरविंद कुमार सिंह ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान स्वामी रामनरेश महाराज, भाजपा नेता नरेंद्र सैनी, राजेश कुमार, राजेश प्रजापति, उदय राम, अनुज कश्यप, ऋषिपाल, रामस्वरूप वाल्मीकि, नीरज शर्मा, अम्बरीश शर्मा, शशि किरण, संजय जाटव, ब्रहमपाल गर्ग, राजेश जाटव, विनोद कुमार, देवेंद्र सैनी, सन्नी कुमार, पूर्व सभासद सुरेंद्र सैनी, उमेश सैनी, सभासद रणवीर सिंह, सुरेश चंद्र पाल और हिम्मत सिंह आदि मौजूद रहे।