फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स बढ़ोतरी को बोर्ड बैठक में मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर पालिका शामली की बोर्ड बैठक आयोजित हुई। इसमें घरेलू और कर्मिशयल भवन और जलकर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पास हुआ। इन बढ़ी दरों का पांच सभासदों ने विरोध किया और प्रस्ताव पर कोई हस्ताक्षर नहीं किया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा की शांति के लिए भी दो मिनट का मौन धारण किया गया। उनके नाम से शहर में पार्क का नाम रखने का भी प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को बोर्ड बैठक का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष अंजना बंसल की अध्यक्षता में हुआ। इसमें घरेलू भवनकर और जलभकर 1.10 पैसे प्रतिवर्ग गज से बढ़ाकर 2 रुपये प्रतिवर्ग गज कर दिया गया। कर्मिशयल में भवन और जलकर में 4.40 पैसे प्रतिवर्ग गज से बढ़ाकर 10 रुपये प्रतिवर्ग गज का प्रस्ताव पास किया गया है। जबकि खाली प्लाट पर एक रुपया प्रतिवर्ग गज कर दिया है। 700 प्रतिवर्ग गज से ज्यादा वाले मकान व प्लाट पर भवनकर व जलकर 700 गज को मानकर ही लिए जाने का प्रस्ताव पास हुआ है। वहीं, वार्ड 25 की सभासद मालिनी गर्ग की ओर से दिए गए दो प्रस्ताव को भी पास किया गया है। इसमें मंडी ज्वालागंज स्थित बच्चा पार्क का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से करने का प्रस्ताव और नगर क्षेत्र में सभी मकान व दुकान का नंबर बार-बार बदलने का झंझट खत्म करते हुए निश्चित नंबर किए जाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। उन्होंने अपनी राय दी थी कि नगर के 25 वार्डों को ए से वाई तक में बांट दिया जाए। ताकि वह भविष्य में कभी भी न बदला जा सके। बैठक समाप्ति के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान सभासद मालिनी गर्ग, पूनम, सुशीला, रीटा, सपन, शायरा, महेश, रीना, राजीव निर्वाल, शाहिदा, राशिदा, किरण, विशाल तोमर अवर अभियंता जल, सुखपाल सिंह, बिटटू सिंह आदि मौजूद रहे।

कुछ सभासदों ने लगाया आरोप
सभासद राजीव गोयल, पंकज गुप्ता, अनिल उपाध्याय, निशि और गुलजार ने आरोप लगाया कि बोर्ड बैठक बस नाम की बोर्ड बैठक हुई है। असली बोर्ड बैठक तो पहले दिन ही होटल में अन्य सभासदों के साथ कर ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अध्यक्ष ने बोर्ड बैठक केवल पांच मिनट तक चलाई। इसमें हमारी कोई बात नहीं सुनी गई। सभासदों ने बढ़ाए गए जलकर और भवनकर का विरोध किया और प्रस्ताव में सभी पांच सभासदों ने कोई हस्ताक्षर नहीं किया। चलते समय सभासदों ने अध्यक्ष से बात करनी चाही तो उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराने की बात कही। सभासदों का यह भी आरोप है कि पूर्व में उनके द्वारा की गई सफाई सहित विभिन्न शिकायतों का भी आज तक निस्तारण नहीं किया गया है। सभासदों ने केवल बैठक में उपस्थिति वाले रजिस्टर पर ही हस्ताक्षर किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें