88 स्कूली बच्चों को निशुल्क ड्रेस वितरित
शामली। जिला पंचायत सदस्य देशराज सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय भनेड़ा जट में 88 स्कूली बच्चों को निशुल्क ड्रेस का वितरित किया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान सुशील कुमार ,एसएमसी अध्यक्ष नौशाद खान एवं अभिभावक मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्य स्तर पर कबड्डी उपविजेता टीम को सम्मानित करते हुए सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रधानाध्यापक डाक्टर विकास मलिक ,सुदेश कुमारी ,चंचल शर्मा ,प्रशांत कुमार,कपिल कुमार ,सुनील, अनिल, सुनीता और नीतू उपस्थित रहीं।
धरने की चेतावनी दी
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में विभिन्न समस्याओं का समाधान न होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 18 जुलाई को धरने की चेतावनी दी है।
सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक बैठक जिला मंत्री प्रविंद्र कुमार के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें शिक्षकों ने आरोप लगाया कि टीसी काउंटर साइन, शिक्षकों के वेतन बिल एरियर, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतन मान, प्रमोशन आदि शिक्षकों के कार्य बिना पेसे दिए नहीं होते है। इस मौके पर सहदेव सिंह, नरेशपाल, रविंद्र कुमार, पवन कुमार, विनोद वर्मा, रामकुमार, आदिल खां, दान बहादुुर, नरेंद्र कश्यप, अरविंद यादव, रणजीत सिंह, दिनेश त्यागी, महेश चंद गुप्ता, राकेश सैनी, मुकेश कुमार, सुनील कुमार रविद्र टिटौली, कंवर पाल आदि मौजूद रहे।