फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र से जनपद में संचालित होंगे दो राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाले शिक्षा सत्र से जिले में दो नए राजकीय मॉडल इंटर कॉलेजों का भी संचालन हो जाएगा। इन कॉलेजों का नाम होगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज। कैराना और कांधला क्षेत्र के गांवों में बनकर तैयार हुए इन दोनों राजकीय कॉलेजों में शिक्षण कार्य प्रारंभ होने से आसपास के क्षेत्र के बच्चों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक मदनपाल ने बताया कि वर्ष 2018-19 शैक्षिक सत्र से प्रदेश में 166 राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज संचालित होने जा रहे हैं, जिनमें शामली जनपद में तैयार हुुए दो राजकीय मॉडल इंटर कॉलेजों को भी चुना गया है। इनमेें कांधला क्षेत्र के गांव आल्दी और कैराना क्षेत्र गांव तितरवाड़ा में बनकर तैयार हुए कॉलेजों का संचालन होगा। उन्होंने बताया कि कॉलेजों का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के नाम से होगा। प्रत्येक कॉलेज में एक-एक प्रधानाचार्य, 10 प्रवक्ता, सात सहायक अध्यापक, दो कनिष्ठ सहायक और पांच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने पत्र भेजकर सभी जनपदों को प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक शिक्षक पदों को 15 मार्च तक पदस्थापन करने के निर्देश दिए हैं। दोनों कॉलेज में शिक्षण कार्य प्रारंभ होने से कांधला और कैराना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बच्चों को इससे फायदा पहुंचेगा। क्योंकि आल्दी और तितरवाड़ा गांव के साथ ही आसपास के गांव के बच्चों को इंटरमीडिएट की परीक्षा हासिल करने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें