कैराना (ब्यूरो)। ग्राम पंजीठ निवासी लोकेश कश्यप ने उपजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह किसान है। उसके पास नलकूप का एक विद्युत कनेक्शन है। जिसका वह बिजली बिल समय पर जमा कराता है। आरोप है कि विद्युत कनेक्शन होने के बावजूद भी विद्युत निगम ने उसे बिजली चोरी का नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद कोतवाली पर मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि उनके पास विद्युत कनेक्शन और बिल जमा करने की रसीद मौजूद हैं। किसान ने एसडीएम से निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
मिलावटी तेल बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग
कैराना। गांव मोहम्मदपुर राई निवासी इंतजार ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह मलकपुर में लाइसेंस पर तेल बेचने का कारोबार करता है। आरोप है कि उसके पास ही बिना लाइसेंस के दो लोग तेल बेच रहे हैं, जिन्हें वह मना करता है, तो दुर्व्यवहार किया जाता है। उसे शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।