फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

च्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो परिवार साथ रहने को राजी
विज्ञापन

शामली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित एक परिवार परामर्श केंद्र पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आठ मामलों में सुनवाई की गई। इनमें से दो मामलों में समझौता करा दिया गया। इस दौरान महिला सेल प्रभारी अंजू, सदस्यगण इशरत जहां, रीता गौतम, डाक्टर राजेंद्र गोयल, पंकज वालिया, ईश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।
गोली चलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
शामली। गांव कुड़ाना में दो पक्षों में फायरिंग की सूचना पर कोतवाली पुलिस दौड़ पड़ी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तो पता चला कि नरेश और धीर सिंह के बीच बंटवारे को लेकर विवाद है। इस बात को लेकर दो पक्षों में पंचायत हो रही थी। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। पुलिस दोनों लोगों को कोतवाली ले आई। मामले में फैसले का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन युवकों का किया शांतिभंग में चालान
शामली। नगर की ज्वालागंज मंडी निवासी निशांत, नितिन और संजय के बीच रविवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद तीनों के बीच झगड़ा हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों तीनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी करनी से बाज नहीं आए। जिसके बाद पुलिस ने सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें