फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरी बस पलटी, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/गढ़ीपुख्ता।
विज्ञापन

कच्ची गढ़ी गांव के पास से एक बस ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक सहित करीब आधा दर्जन सवारियां चोटिल हो गई।
विज्ञापन

शामली से थानाभवन होते हुए बस एचपी67 ए6881 थानाभवन के रास्ते गंगोह जा रही थी। बताया जाता है कि सुबह जब बस गढ़ी अब्दुल्ला के पास पेट्रोल पंप के निकट पहुंची तो दूसरी दिशा की तरफ से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दौरान बस में चीख पुकार मच गई। सवारियों की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ कर आए और सवारियों को बाहर निकाला और 108 पर कॉल करके सवारी को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची वह शांति व्यवस्था बनाई। उधर, सवारियों का कहना है कि बस में भूसे की तरह सवारियों को भरा हुआ था। जिस दौरान हादसा हुआ सवारियों में भगदड़ गई। बाहर निकलने के चक्कर में कई सवारियां घायल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें