माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची पर शुक्रवार को मुहर लगा दी गई है। इसकी सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जनपद में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली सूची के अनुसार एक परीक्षा केंद्र में बदलाव और छात्र छात्राओं की निर्धारित की गई संख्या में बदलाव हुआ है। जनपद में इस बार हाईस्कूल और इंटर में संस्थागत और प्राइवेट 26,752 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि इस बार छह फरवरी से प्रारंभ होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची पर मुहर लग गई है। इसकी सूची बोर्ड ने वेबसाइट पर भी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पहली सूची पर 16 आपत्तियों के आने के बाद जिला समिति के द्वारा कुछ बदलाव किया गया था, जिसमें राजकीय हाईस्कूल टोडा में चारदीवारी व सीसीटीवी होने के साथ ही स्टाफ की कमी के कारण उसके स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज कंडेला को परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। वहीं, आपत्ति के अनुसार कई परीक्षा केंद्रों पर सीटों से अधिक परीक्षार्थियों की संख्या भी निर्धारित थी। बोर्ड ने संख्या में बदलाव करते हुए आसपास के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का निर्धारण किया गया है। इसके बाद समिति के द्वारा किए गए बदलाव के बाद बोर्ड ने सही मानते हुए सभी 33 केंद्रों पर अंतिम मुहर लगा दी है। इस बार हाईस्कूल में 14,175 और इंटरमीडिएट में 12,577 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पिछली बार 24834 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची और निर्धारित परीक्षार्थी संख्या
संख्या--- परीक्षा केंद्र का नाम ---- हाईस्कूल इंटर योग
1- बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली 561 573 1144
2 जनता आदर्श इंटर कॉलेज मालैंडी शामली 462 639 1101
3 ब्रिगेडियर होशियार सिंह कॉलेज शामली 489 419 908
4-- देशभक्त इंटर कॉलेज शामली 431 331 762
5- जनता इंटर कॉलेज बाबरी 345 191 536
6- मुरली मनोहर इंटर कॉलेज शामली 519 476 995
7- इंटर कॉलेज एलम 321 438 759
8- जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज पक्कीगढ़ी 518 555 1073
9- चंदननाल इंटर कॉलेज कांधला 534 448 982
10- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला 317 247 564
11- पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना 350 287 637
12- वैदिक इंटर कॉलेज कुुरमाली 478 369 847
13- नेशनल इंटर कॉलेज जलालाबाद 459 252 711
14- जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़ 154 152 306
15- आरके इंटर कॉलेज शामली 621 577 1198
16- हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली 667 509 1176
17- जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली 342 470 812
18- आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर 450 514 964
19- एलआर इंटर कॉलेज थानाभवन 535 214 749
20- एलआर कन्या इंटर कॉलेज थानाभवन 395 390 785
21- किसान इंटर कॉलेज थानाभवन 380 427 807
22- डीएवी इंटर कॉलेज ऊन 616 566 1182
23- आरएसएस इंटर झिंझाना 685 561 1246
24- राजकीय इंटर कॉलेज कमालपुर 627 571 1198
25- आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज किवाना 239 212 451
26- धीरज सिंह इंटर कॉलेज गढ़ी अब्दुल्ला 450 138 588
27- गुुरु नानक इंटर कॉलेज जलालाबाद 267 286 553
28- जय भारत इंटर कॉलेज चौसाना 419 427 846
29- एसएन इंटर कॉलेज कैराना 327 299 626
30- ओमबीर सिंह कॉलेज ऊन 311 227 538
31- यूनिक इंटर कॉलेज कांधला 243 282 525
32- होली चाइल्ड इंटर कॉलेज लपराना 343 203 546
33- राजकीय बालिका मान सिंह कंडेला 320 327 647
------- ------------ --------- -----------
योग ---- 14,175 - -- 12,577 -- 2,6752