देशभक्त इंटर कॉलेज में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। पहले निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसके बाद छात्रों ने शहर में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
शुक्रवार को डीआईओएस एसएम सिद्दीकी के निर्देश पर दिल्ली रोड स्थित देशभक्त इंटर कॉलेज में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। कॉलेज में स्वच्छ संकल्प से स्वच्छ सिद्घि विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें कॉलेज के छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर स्वच्छता के प्रति अपने विचार लिखे। जिसके बाद छात्रों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। शुभारंभ प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में छात्रों ने बैनर और नारे लगाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कॉलेज प्रबंधक सुरेश कुमार शर्मा ने सभी छात्रों को स्वच्छता से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया।