फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान के तहत एनसीसी 85 बटालियन के तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया। पहले दिन कैडेट् ने शहर के कई स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
शुक्रवार को कैडेट ने शहर के माजरा रोड, धीमानपुरा फाटक, रेलवे स्टेशन रोड, सुभाष चौक आदि मुख्य स्थानों पर व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जिसमें में वीवी कॉलेज , सत्यनारायण कॉलेज के कैडेट ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्वच्छता पखवाड़े के उद्घाटन के अवसर पर बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अनुपम सक्सेना ने बताया कि पूरे देश भर में 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बटालियन के कैडेट भी व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे रैली, नुक्कड़ नाटक, निबंध, भाषण, श्रमदान एवं सफाई अभियान के माध्यम से मनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार ने कैडेट को स्वयं तथा अपने परिवेश को स्वच्छ रखने एवं समाज को भी जागृत करने के आह्वान किया। सभी को स्वच्छता रखते हुए बीमारियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सूबेदार सुनील कुमार, नायब सूबेदार अमर सिंह, गजेंद्र सिंह, हवलदार किशोर, संदीप राणा, हरपाल, संजीव कुमार, पवन कुमार, मदन कुमार, राजेश कुमार ,योगेंद्र, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें