फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 शिकायतें आई, तीन का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 29 शिकायतें आईं। इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
तहसील दिवस में सुंदरलाल निवासी बामनोली ने उनके मोहल्ले में जलभराव की समस्या की शिकायत की। तीतरवाड़ा निवासी जिंदा हसन ने गांव के जच्चा-बच्चा केंद्र से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की। मलकपुर निवासी भूरा ने चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत की। शेरदीन निवासी पंजीठ ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे, आमिर अली निवासी गोगवान ने कब्रिस्तान की बाउंड्री कराये जाने की मांग की। रामचरण निवासी दभेड़ी खुर्द ने गांव में हैंडपंप लगाए जाने की मांग की। इस अवसर पर सीओ भूषण वर्मा, तहसीलदार अभय राज पांडेय, नायब तहसीलदार कोमिंद्र गुप्ता आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम समाज की भूमि पर दो पक्षों में झगड़ा
कैराना। ग्राम झाड़खेडी में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर रामपाल और राहुल के बीच झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों झगड़ालुओं को गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें