फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर पहुंचे 1 लाख 56 हजार नए ग्रामीण उपभोक्ताओं के राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को एक लाख 56 हजार राशन कार्ड वितरित किए जाएंगे। 25 फरवरी तक सभी ग्रामीणों को नए राशन कार्ड वितरित हो जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम अखिलेश सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र के पात्र कार्डधार को 60 राशन कार्डों का वितरण किया। प्रभारी पूर्ति अधिकारी एआरओ जगबीर सिंह ने बताया कि अन्तोदय कार्ड निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। जनपद के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों के एक लाख 56 हजार रुपये राशन कार्ड प्राप्त हो चुके हैं। पात्र गृहस्थी परिवारों को 10 रुपये प्रति कार्ड तथा अंत्योदय परिवारों को निशुल्क कार्डों का वितरण कराया जाएगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 25 फरवरी तक राशन कार्डों का वितरण लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें