फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव की लकड़ियों में कटौती कर रही पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शीतलहर और कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु पालिका द्वारा की गई अलाव की व्यवस्था में एसडीएम के निरीक्षण में कई स्थानों पर खामियां मिलीं। उन्हें प्वाइंट पर लकड़ियों में पांच किलो की कटौती पाई। एसडीएम ने पालिका को कड़ी हिदायत दी है।
विज्ञापन

बुधवार रात एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव प्वाइंटों का निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने अलाव ताप रहे लोगों से बातचीत भी की। एसडीएम के अनुसार पालिका द्वारा डलवाई जा रही लकड़ियों में कटौती मिलीं। एसडीएम के अनुसार अलाव के लिए पालिका की 15 किलो लकड़ियां डलवाने की जिम्मेदारी हैं, लेकिन कई जगह 10 किलो ही मिली। पालिका कर्मी कटौती की गई लकड़ियों को दूसरे स्थानों पर डाल देते हैं। एसडीएम ने सफाई निरीक्षक को पूरी सूखी लकड़ियां डलवाये जाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में अलाव प्वाइंट पर लोगों से मालूम करें कि कहीं कोई खुले आसमान के नीचे तो ठंड में नहीं सो रहा है, यदि ऐसा है, तो फिर उस व्यक्ति को पालिका में रैन बसेरे में जगह दी जाए। इस दौरान नायब तहसीलदार कामेन्द्र गुप्ता, पालिका के जेई निर्माण सूरज कुमार शर्मा, जेई जल उमेश कुमार, सफाई नायक पीरजी अबसार, सुभाषचंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें