फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातकोतर महाविद्यालय मे महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से महिलाओं के विरुद्ध हिंसा निवारण दिवस मनाया गया। इस दौरान महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉक्टर दीप्ति चौधरी ने कहा कि यह दिवस महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजगता और उनके विरुद्ध होने वाले यौन शोषण, मानसिक, शारीरिक और आर्थिक आदि हिंसा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि हिंसा करने वाला हमारा परिचित अथवा अनजान कोई भी हो सकता है। हत्या, मारपीट, यौन शोषण हीं हिंसा नहीं है, बल्कि चीखना, चिल्लाना, डराना, धमकी देना, किसी की सोच निर्णय को जबरदस्ती बदलवाना भी हिंसा की श्रेणी में आता है। विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. ब्रजभूषण, डॉ. विशाल, बिजेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, डॉ. प्रदीप, डॉ. पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें