फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन

मीरापुर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ भेजा गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। चालक कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

ग्राम वलिपुरा निवासी 25 वर्षीय शनि पुत्र गोपाल मीरापुर में टेलरिंग की दुकान करता है। रविवार को वह अपने साथी वलिपुरा के ही जीवन पुत्र सतीश व एक अन्य के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से हस्तिनापुर से एक शादी समारोह से लौट रहा था। रामराज के पास मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर उनकी बाइक और एक कार में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए शनि को जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल जीवन व एक अन्य को मेरठ भेजा गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें