फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गोपाष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाभवन। कस्बे में गोपाष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने गोमाता की पूजा अर्चना की। साथ ही देर रात तक भगवान कृष्ण का गुणगान किया।
विज्ञापन

मोहल्ला छत्ता बंगला में पंचतीर्थी आश्रम के महंत स्वामी रामदेव ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। कहा कि भगवान कृष्ण ने जिस दिन सबसे पहले गाय चराई थी, उस दिन को दुनिया भर में गोपाल अष्टमी के रूप में मनाया जाता हैं। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के विभिन्न भजनों पर जमकर नृत्य किया। साथ ही राधा-कृष्ण की भव्य झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विनोद बजाज, स्वामी श्याम सखीदास, बाल गोपाल दास, सुरेश आनंद, बंशीलाल, शशिभूषण शर्मा, देशराज चावला, कंवल किशोर गिरधर, अशोक चावला, रामआसरा अनेजा, गगन बांगा, गुलशन चावला, तरुण मिगलानी, सभासद बोबी अरोड़ा, पंकज चावला, ईशु अरोड़ा, सचिन नारंग, गुलशन नारंग, नरेश बजाज, श्याम बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें