फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में आग में झुलसी महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में महिला की मौत
विज्ञापन

कैराना। तीन दिन पूर्व गांव मोहम्मदपुर राई में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी महिला की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मोहम्मदपुर राई निवासी समीना (21) पत्नी आरिफ बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई थी। महिला को आग से बचाने के लिए बीच-बचाव में आया उसका पति भी मामूली झुलस गया था। सीएचसी पर भर्ती कराई गई महिला को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजन महिला को दिल्ली अस्पताल में ले गए थे। शनिवार को करनाल से समीना का ताऊ शकील कोतवाली पहुंचा और पुलिस को बताया कि झुलसी समीना की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी पर स्मैक बेचने का आरोप
कैराना। आर्यपुरी देहात निवासी तैय्यब ने शनिवार को कोतवाली पर तहरीर देकर अपनी पत्नी पर स्मैक बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह पत्नी को मना करता है, तो उसे उल्टी धमकियां दी जाती है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें