फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए होगा बेमियादी धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए होगा बेमियादी धरना
विज्ञापन

शामली। यूनिवर्सिटी की स्थापना को लेकर शहर के सुभाष चौक पर शुक्रवार से उच्च शिक्षा विचार मंच बेमियादी धरना शुरू करेगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को जनसंपर्क करके व्यापारियों और आम नागरिकों से सहयोग मांगा गया।
उच्च शिक्षा विचार मंच शामली द्वारा कई साल से शामली जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना मांग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार से शामली में सुभाष चौक पर बेमियादी धरना - प्रदर्शन किया जाएगा। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे उच्च शिक्षा विचार मंच के संयोजक जयवीर सिंह कुड़ाना, सचिव बाबूराम भैैंसवाल व प्रमुख व्यापारी रमेेशचंद विश्वकर्मा के संयुक्त नेतृत्व में शहर के मोहल्ला माजरा रोड़, धीमानपुरा, सुभाष, हनुमान रोड़, वीवी इंटर कालेज समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर व्यापारियों, उद्यमियों से मिलकर बेमियादी धरना प्रदर्शन में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सैनिक बंधु बैठक 26 मार्च को
शामली। एक्स सर्विसमेन वेलफेयर समिति से जुड़े रविंद्र मलिक ने बताया कि 26 मार्च को सुबह 11.30 बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सैनिक बंधु बैैठक आयोजित की जाएगी। सैनिक बंधु बैठक में जिले के सभी जिला स्तरीय अफसर मौजूद रहेंगे। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें