फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड सदस्यों ने खोला चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड सदस्यों ने खोला चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। नगर पंचायत जलालाबाद के कुछ वार्ड सदस्यों ने विकास कार्यों के संबंध में अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात कर शिकायत करने और मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजने का निर्णय वार्ड सदस्यों ने लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वार्ड सदस्य कन्नू कुरैशी के आवास पर सदस्यों की बैठक हुई। उसमें बताया कि बुधवार को वार्षिक ठेकों की नीलामी को लेकर सभा हुई। वार्ड सदस्यों ने विकास कार्यों के बारे में बात की, तो उन्हें अनसुना किया गया। अधिशासी अधिकारी ने बिलिंग रजिस्ट्रर नहीं दिखाया। आशंका है कि विकास के नाम पर धनराशि खर्च करने में अनियमितता हो सकती है। इसको लेकर नाराज वार्ड सदस्य राशिद, राजेश, अर्जुन, साजिद और अफजाल ने कहा कि विकास कार्य में भेदभाव व अनियमितता के संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को शिकायत भेजी जाएगी। उधर, अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि बोर्ड के किसी भी सदस्य के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार नहीं किया जा रहा है। नियमानुसार नगर में विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार का कहना है कि शासन से जो धनराशि आई है उससे खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई जाएंगी और गली व सड़को का पेचवर्क कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्यों के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें