फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और गन्ना पर्ची नहीं मिलने पर नाराज किसानों ने अपर दोआब शुगर मिल शामली में पहुंचकर प्रदर्शन किया। शुगर मिल अधिकारियों से वार्ता कर गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की। साथ ही दो दिन पूर्व किसान के साथ शुगर मिल में हाथापाई होने की घटना पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर किसान देशपाल सिंह, राजबहादुर सिंह, विनोद निर्वाल, पुष्पेंद्र डायरेक्टर, विनोद मलिक, उदयवीर सिंह बनत आदि इकट्ठा होकर अपर दोआब शुगर मिल शामली में पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त महाप्रबंधक (केन) नरेश कुमार और अन्य अधिकारियों से वार्ता कर कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने की वजह से किसानों के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तेजी से कराकर किसानों को राहत दी जाए। इसके अलावा किसानों ने कहा कि खेतों में गन्ना खड़ा है, लेकिन अपेक्षित गन्ना पर्ची किसानों तक नहीं पहुंच रही हैं, इस कारण खेत खाली नहीं होने से दूसरी फसल की बुवाई करने में भी कठिनाई आ रही हैं। उनकी मांग है कि इंडेंट बढ़ाकर गन्ना आपूर्ति कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें