फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकान का खुली बैठक में आवंटन, शिकायत दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की दुकान का खुली बैठक में आवंटन
विज्ञापन

चौसाना। विवादों से घिरी चौसाना की सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन रद्द होने के बाद मंगलवार को राशन की दुकान के लिए खुली बैठक का आयोजन हुआ। सर्वसम्मति से राशन की दुकान का आवंटन आसमां पत्नी इकराम के नाम से हुआ। लेकिन कुछ ग्रामीणों ने पूर्व सूचना नहीं देने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

चौसाना में सस्ते गल्ले की दो दुकानें है। जिनमें से चौसाना कदीम में कामिल के नाम से दुकान में अनियमितता मिलने के कारण निरस्त कर दी गई थी। चौसाना कदीम की अटैच चल रही राशन की दुकान के आवंटन के लिए खुली बैठक का आयोजन किया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। दुकान के लिए आसमां पत्नी इकराम ने दावा प्रस्तुत किया, जिसका किसी भी ग्रामीण ने विरोध नही किया और ग्राम सचिव की मौजूदगी में दुकान का आवंटन कर दिया गया। उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने सचिव पर गुपचुप तरीके से बैठक कराने का आरोप लगाते हुए बैठक से चले गए। इस दौरान एहसान, जुनैद, सुशील, इकराम, जमीर, सतबीर, उमेद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें