यात्री के स्थान पर मालगाड़ी पहुंचने पर हंगामा
शामली। रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की घोषणा हुई। पैसेंजर ट्रेन के स्थान पर मालगाड़ी आ जाने पर सवारियां भड़क उठी। सवारियों ने शामली रेलवे स्टेशन पर हंगामा काटा। जीआरपी ने मौके पर सवारियों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51909 का समय सुबह नौ बजे है। शनिवार को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51909 अपने निर्धारित समय से लेट थी। शामली रेलवे स्टेशन से स्टेशन मास्टर द्वारा इस पैसेंजर ट्रेन की आने की घोषणा की गई। घोषणा के बाद पैसेंजर ट्रेन के स्थान पर शामली रेलवे स्टेशन पर मालगाडी आ गई। मालगाड़ी को देखकर पैसेंजर ट्रेन के न आने से यात्री भड़क उठे। सवारियों के शोर मचाने के बाद जीआरपी ने मामले को संभाला। सवारियों को समझाबुझाकर शांत किया। मालगाड़ी के बाद पैसेंजर ट्रेन के आने पर सवारियां रवाना हुई। मामले की उत्तर रेलवे के अधिकारियों को जानकारी दी गई। शामली रेलवे स्टेशन मास्टर केपी मलिक ने बताया कि सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51910 शामली रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक पर खड़ी हुई थी। कांधला रेलवे स्टेशन की ओर दिल्ली की ओर से सहारनपुर जाने वाल़ी पैसेंजर ट्रेन के आने की जानकारी दी गई। उन्होंने कांधला की ओर से आने वाली पैसेंजर ट्रेन 51909 की आने की घोषणा की गई। उनका कहना है कि कांधला रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन 51909 के आने की गलत जानकारी दी गई थी। शामली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि मालगाड़ी आने की सूचना की जानकारी नही है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन की घोषणा के बाद मालगाड़ी आ गई थी।