फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समाज के लोग शिवभक्तो की सेवा मे जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुस्लिम समाज के लोग भी शिवभक्तों की सेवा और मदद में जुटे हैं। सोमवार को पानीपत रोड पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिवभक्तों को फल और दवाई का निशुल्क वितरण किया। गगन गार्डन के सामने मोहल्ला कलंदशाह के लोगों ने शिवभक्तों को केले बांटे। इस दौरान मोहम्मद अली, हारून अली, शौकीन, फारूख आदि का सहयोग।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा में 70 एसपीओ लगाए
शामली। पानीपत-खटीमा कांवड़ मार्ग पर शहर के एसटी तिराहे से लेकर पूर्वी यमुनानहर पुल तक कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए 70 एसपीओ की तैनाती की है। कांवड़ मार्ग पर तैनात किए गए एसपीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। अप्रिय घटनाओं की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो सके। सोमवार को सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में शामली शहर के सभी एसपीओ की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। एएसपी जगदीश शर्मा के साथ पूर्वी यमुना नहर से लेकर एसटी तिराहे तक एसपीओ की तैनाती का सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें