झिंझाना(शामली)। कस्बे में चल रही मीट की दुकानों पर पहुंचे थाना प्रभारी भगवत सिंह ने निरीक्षण कर सभी से लाइसेंस मांगे। इसके बाद चार बजे मीट व्यापारी अपने लाइसेंस लेकर थाने में पहुंचे। इस दौरान एसओ भगवत सिंह ने कहा कि हाईवे के आसपास और मेन रास्तों पर पड़ने वाली मीट की सभी दुकानों को पूर्णतया बंद कर दिया जाएं। उन्होंने कहा की मीट व्यापारी मीट की दुकानों के लिए नगर पंचायत से भी स्वीकृति ली जाएं।
किशोरी की बरामदगी के लिए दबिश
झिंझाना। गांव रंगाना से एक सप्ताह से लापता किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस ने नामजद युवक के एलम स्थित घर में छापा मारकर दोनों को बरामद करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में लिया है।
किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया
झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला शैदमीर निवासी एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि गांव जगनपुरा निवासी युवक का उसके घर आना जाना था। जो दो दिन पूर्व उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।