फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू हर वर्ग के किसानों का संगठन: नरेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू हर वर्ग के किसानों का संगठन: नरेश टिकैत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान वाजिब फसलों के दाम न मिलने से बरबाद हो रहा है। उन्होंने किसानों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा।
विज्ञापन

सोमवार को गंगेरू गांव में ग्राम प्रधान के पति संजीव चौधरी के आवास पर आयोजित किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए भाकियूू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाकियू किसी एक वर्ग का संगठन नहीं है, बल्कि सर्व समाज के किसानों का संगठन है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते किसान आज कर्ज बंद होता जा रहा है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले किसानों से वादा किया था कि किसानों की आय को तीन गुणा कर दिया जाएगा, मगर भाजपा के सत्ता में आने से किसानों के हालात बिगड़े है। सरकार ने गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान के पति संजीव चौधरी ने कहा कि किसानों को पंजाब सहित अन्य राज्यों की तरह बिजली में छूट दी जाने व किसान को गन्ने की पर्ची व बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किए जाने का मुद्दा उठाया। बैठक का संचालन सुरेंद्र डुढ़ार ने की। बैठक में कंवरपाल, भाकियू जिला उपाध्यक्ष राजेश प्रधान, सरवर अंसारी, माजिद जंग, अजमद अली, सरवर अली, पंकज चौहान, गौरव चौहान, कृष्णपाल, नीरज चौहान सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। इस मौके पर किसानो के साथ विचार विमर्श किया। मौके पर किसानों ने भाकियू की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें