फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देरी से खुला बैंक, उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाभवन। बजाज शुगर मिल स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा देर से खुलने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने शनिवार को हंगामा कर दिया। पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में पहुंचे ग्राहकों ने बैंक के बाहर धरना दिया। बाद में मौके पर पहुंचे प्रबंधक और स्टाफ को धरनास्थल पर बैठाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा के साथ सैकड़ों उपभोक्ता शनिवार को बैंक शाखा पहुंचे और धरना दिया। आरोप था कि आए दिन बैंक लेट खुलता है, जिस कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिकायत के बाद भी बैंक स्टाफ ध्यान नहीं दे रहा। गन्ना सीजन चल रहा है और शादी विवाह का भी साया है। इसके बावजूद भी बैंक स्टाफ लापरवाही कर रहा है। किसानों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर बैंक प्रबंधक जयदीप दास ने उपभोक्ताओं को भविष्य में समय से बैंक खुलने और नियमानुसार कार्य चलने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। बैंक मैनेजर ने बताया कि कभी कुछ परेशानी के कारण देरी हो जाती है। उपभोक्ताओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखते हुए कार्य नियमानुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें