फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को कुपोषण मुक्त करे, बच्चों के वजन की नियमित आनलाइन ट्रेकिंग करे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। डीएम ने जिले के स्वास्थ्य विभाग और निकायों की बैठक लेकर आवश्यक दशा निर्देश दिए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम ने ग्रामों का भ्रमण करके सभी ग्रामों को कुपोषण मुक्त करने और शून्य से लेकर तीन वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के निर्देश दिए। बच्चों का वजन प्रति माह तीन से पांच वर्ष के बच्चों का मासिक वजन आंगनबाड़ी केंद्रों पर लिया जाए। कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सूची ब्लॉक स्तर पर वह जिला स्तर पर सभी विभागों के साथ साझा की जाए। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने सभी चिकित्सा इकाई में नवजात शिशु का वजन लेने और जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान कराने के निर्देश दिए। माह के प्रथम बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र से आयोजित होने वाले ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवसों को सुपोषण स्वास्थ्य मेले के रूप में आयोजित करें। गर्भवती महिला को आयरन कैल्शियम डी वार्मिंग की गोलियां की उपलब्धता वितरण तय करे। बैठक में एसीएम ओ सफल कुमार, सुशील कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी साजिद अंसारी व समस्त विभाग के अधिका मौजूद रहे।
विज्ञापन


निकायों के अफसरों और चेयरमैन की बैठक ली
शामली। निकायों के अफसरों की बैठक लेते हुए डीएम ने 14वें वित्त आयोग द्वारा स्वीकृत अनुदान धनराशि का उपयोग मूलभूत नागरिक सुविधाएं जल आपूर्ति, स्वच्छता, जल निकासी, सड़कों, फुटपाथों एवं स्ट्रीट लाइट आदि पर खर्च की जाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने एसडीएम शामली को निर्देश दिए गए प्रस्तावों की जांच करने के पश्चात ही प्रस्तावों को स्वीकृति किया जाए। कूड़ा प्रबंधन निस्तारण भूमि पर स्वच्छ वातावरण वृक्षारोपण भी कराए। बैठक में नगरपालिका परिषद शामली ने 231-75 लाख, नगरपालिका परिषद कैराना 172-58 लाख, नगरपालिका परिषद कांधला 93-77 लाख, नगरपालिका झिंझाना 36-95 लाख, नगरपालिका परिषद एलम 41-94 लाख, नगरपालिका बनत 45-95 लाख, नगर पंचायत थानाभवन 113-23 लाख, नगरपालिका पंचायत ऊन 21-00 लाख, नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता 27-00 लाख, तक के प्रस्ताव रखे। बैठक में एडीएम केबी सिंह, एसडीएम प्रशांत भारती, एसडीएम ऊन केपी तोमर, एसडीएम कैराना सुरजीत सिंह, चेयरमैन के पति शामली राजेश्वर बंसल, चेयरमैन बनत राजीव कुमार, चेयरमैन एलम दीपा पंवार, चेयर मेन ऊन कुलदीप कुमार, चेयरमैन नौशाद झिंझाना, चेयरमैन अब्दुल गफ्फार जलालाबाद, ईओ रवि यादव थानाभवन, ईओ सुरेंद्र यादव शामली, ईओ विजय आनंद कैराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें