फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति दफ्तर पर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना पर्चियों की डेट नहीं बदलने पर भड़के किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। एक दिन पहले मिले आश्वासन के बावजूद छूटी पर्चियों को अगली डेट नहीं मिलने से गुस्साए किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में अफसरों के आश्वासन के बाद किसान लौट गए।
विज्ञापन

किसानों ने सोमवार को पहले गन्ना समिति और फिर शुगर मिल पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि त्योहारों के चलते पिछले कुछ दिनों में किसान अपनी पर्चियों पर गन्ना नहीं डाल सके हैं। अब शुगर मिल उन पर्चियों पर गन्ना डालने की अनुमति नहीं दे रहा है। मिल के जीएम लेेखपाल सिंह ने आश्वासन दिया था कि छूटी पर्चियों पर गन्ना समिति से अगले चार दिन की तारीख दी जाएगी। और यह व्यवस्था मंगलवार से लागू होगी। मंगलवार सुबह किसान अपनी पर्चियों की तारीख बदलवाने की मांग लेकर गन्ना समिति पर पहुंचे। किसानों का कहना था कि शुगर मिल का कोई कर्मचारी नहीं मिला। इस बीच किसानों ने समिति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे गन्ना सचिव धनंजय सिंह ने किसानों से बात की। इस बीच सचिव धनंजय सिंह ने किसानों को बुधवार से व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने का आश्वासन दिया। जीएम लेखपाल सिंह ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों के चलते दिक्कत हुई है। बुधवार से किसानों को नई व्यवस्था का लाभ मिलेगा। प्रदर्शनकारी किसानों में श्रीपाल, कृष्णपाल, आर्येश, सुमित, दिलशाद, इरशाद, बबलू, जितेंद्र, भूरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें