करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत
चौसाना। पुलिस चौकी के पीछे स्थित घर में एक व्यक्ति की विद्युत करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति पंखे के तार को सही कर रहा था। अचानक आई बिजली के कारण व्यक्ति झुलस गया और मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
राजू गोस्वामी पुत्र जसवंत गोस्वामी का घर पुलिस चौकी के बिल्कुल पीछे स्थित है। दोपहर के समय बिजली नहीं आई हुई थी, तो राजू खराब पंखे का तार सही करने लगा। उसी दौरान अचानक बिजली आ गई, जिससे राजू को करंट लग गया। करंट लगने से राजू बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने आनन फानन में चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताते हैं कि परिवार बेहद ही गरीब है और घर में राजू ही एकमात्र व्यक्ति था। जो मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। राजू की मौत से परिजनों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार की मदद की मांग की है। वही देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।