ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत,
कांधला। एलम में पंजाब नेशनल बैक के समीप ई-रिक्शा व बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। कस्बा एलम निवासी इस्तखार, अपने मित्र रोजूदीन, राशिद के साथ बाइक से शनिवार शाम किसी कार्य के लिए कांधला आ रहा था। ये लोग कस्बे से निकलकर एलम पंजाब नेशनल बैंक के समीप पहुंचे, तो कांधला की ओर से आ रही ई-रिक्शा के साथ इनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक राजेंद्र तथा तीनों बाइक सवार घायल हो गए।
हादसे में बाइक सवार महिला घायल
शामली। जिला बागपत निवासी महिला बबीता अपने पति अनिल के साथ शामली में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। शनिवार शाम जब वह लौट रहे थे, तो झिंझाना रोड पर उनकी बाइक में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। महिला घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।