फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी के परिजनों को मिले 25 लाख की सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनी के परिजनों को मिले 25 लाख की सहायता
विज्ञापन

कैराना। कश्यप समाज की बैठक में छात्रा सोनी कश्यप की हत्या के मामले में परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कश्यप समाज के लोगों की बैठक कैराना-शामली मार्ग पर सीओ कार्यालय के सामने स्थित पूर्व सभासद डाक्टर सतपाल कश्यप के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि 21 दिसंबर को शामली स्थित जिला मुख्यालय पर हुए धरना-प्रदर्शन में सात सूत्री मांग-पत्र प्रशासन को सौंपा गया था, इसमें दोषियों को फांसी देने सहित मृतक छात्रा के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाना था। लोगों का कहना था कि प्रशासन ने मांग-पत्र को गंभीरता से नहीं लिया गया। वहीं, बाद में निर्णय लिया गया कि अगर सरकार 10 दिन में उनकी मांगे नहीं मानती तो कश्यप समाज आंदोलन पर मजबूर होगा। अध्यक्षता भोपाल सिंह कश्यप व संचालन कंवरपाल कश्यप ने किया। इस दौरान जगदीश कश्यप, मोहरसिंह कश्यप आमवाली, रामपाल कश्यप खेडी खुशनाम, धर्मवीर कश्यप ऊन, राजेश कश्यप, राजीव, चन्द्रपाल कश्यप कुडाना, हरि कश्यप, धीर सिंह, मुकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें