फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन पूजन के साथ हुआ थानाभवन मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन

थानाभवन।
बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड शुगर मिल के गन्ना पेराई सत्र का हवन पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सबसे पहले गन्ना लाने वाले किसानों को शॉल और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। मिल को आवंटित बाहरी क्षेत्र के गन्ना तोल 67 कांटों में से मिल ने 60 कांटों को लगाकर 30 अक्तूबर तक 1 लाख 31 हजार गन्ने का इंडेट जारी किया।
शुक्रवार को मिल के गन्ना यार्ड में राम चरित्र मानस के अखंड पाठ की समाप्ति पर पंडित राजकमल भटट् और हरिओम शर्मा के सानिध्य में हवन पूजन किया गया। हवन पूजन में यजमान मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल सिंह रहे। मिल गेट के प्रथम कांटे पर भैंसा बुग्गी को फूलों से सजाकर गन्ना लाए किसान शिवचरण सैनी मुल्लापुर, कांटा नंबर दो पर ट्रॉली से गन्ना लाए किसान नरेश चौधरी यारपुर, कांटा नंबर तीन पर ट्रॉली गन्ना किसान दीपक कुमार महावतपुर को शॉल उढ़ाकर, नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चेन में गन्ना डालकर मिल का विधिवत शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री सुरेश राणा के भाई नरेश राणा, गन्ना समिति चेयरमैन अशोक चौधरी, किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह, गन्ना परिषद के चेयरमैन जयप्रकाश, मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल सिंह, गन्ना महाप्रबंधक हितेंद्र सिंह, गन्ना मैनेजर जितेंद्र राणा, गन्ना प्रबंधक ब्रह्म सिंह, प्रोडेक्शन मैनेजर एचआर मंगलम, इलेक्ट्रिकल महाप्रबंधक परमानंद चौहान, प्रदीप गोगमा, राजकुमार चेयरमैन, पीआरओ नरेंद्र त्यागी आदि रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल सिंह ने बताया मिल की प्रतिदिन 90 हजार क्विंटल गन्ना पेराई की क्षमता है। वहीं बाहरी क्रय केंद्रों पर 28 व 29 अक्तूबर के लिए 61 हजार क्विंटल के इंडेट जारी किए गए हैं। 30 अक्तूबर के लिए 51 हजार क्विंटल मिल गेट व 29 हजार बाहरी क्रय केंद्रों के लिए इंडेट जारी किया गया है। मिल का विधिवत शुभारंभ हो गया है। दो तीन दिनों में गन्ना आपूर्ति के साथ मिल प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें