विचार विमर्श किया
कैराना। अपना दल (एस) की जिला कार्यकारिणी की शुक्रवार को गांव जगनपुर में जिलाध्यक्ष बृह्मपाल गुर्जर के निवास पर बैठक हुई। बैठक में 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की जयंती मनाने को लेकर साथियों से विचार किया गया। बैठक का संचालन अकबर अली अंसारी ने किया व अध्यक्षता एडवोकेट राधेश्याम गोयल ने की। इस अवसर पर सहयोगी अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, विकास गुर्जर मंच, वीर गुर्जर महासभा के सदस्य प्रमोद गुर्जर, मास्टर सोनू, रणपाल, बिजेंद्र, विकास, रामकुमार, अरविन्द, प्रताप सिंह, नीरज वर्मा व पीतम आदि उपस्थित रहे।
हरियाणा पुलिस ने जुटाई जानकारी
कैराना। हरियाणा के समालखा कस्बे से लूटी गई ई- रिक्शा कैराना में मिलने की सूचना पर हरियाणा के सनोली थाना प्रभारी कोतवाली पहुंचे। ई- रिक्शा लुटेरे के बारे में जानकारी ली। बृहस्पतिवार को हरियाणा के समालखा से लूटी गई ई- रिक्शा कैराना पुलिस ने बरामद की थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा पाया था, जिसके चलते शुक्रवार को हरियाणा के थाना सनोली के कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार कैराना कोतवाली पहुंचे। नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र से भी कई चालकों को नशा सुंघाकर उनकी ई रिक्शा लूट ली गई। वहीं, कैराना में ई रिक्शा बरामद होने की सूचना पर वे रिक्शा लुटेरों के बारे में जानकारी लेने आए। जानकारी लेने के बाद हरियाणा पुलिस लौट गई।