फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीते मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

मेरठ में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में शामली के निशानेबाजों ने मेडल जीतकर नाम रोशन किया है।
शामली के एआरएम शूटिंग एकेडमी के अध्यक्ष दीपक मित्तल ने बताया कि मेरठ के द्रोणाचार्य शूटिंग एकेडमी में 24 अगस्त से 40 वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता चल रही है। उसमें एयर रायफल वर्ग में शामली सेे नैना गर्ग ने 386 अंकों के साथ गोल्ड मेडल, शौर्या सिंह ने 383 अंकों के साथ रजत और कांस्य पदक जीता। इसके अलावा कार्तिक माहेश्वरी, पुलकित चौहान, शुभम मलिक, आदित्य तोमर, दीपक कुमार, विपिन, अजय शर्मा तथा अंकित ने प्री नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। शामली लौटने पर निशानेबाजों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुष्पेंद्र चौहान, सुभाष और संजीव आदि मौजूद रहे।
शिक्षक संघ ने सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को अपनी विभिन्न मांगें पूरी कराने के लिए आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि समस्त मान्यता प्राप्त स्थायी विद्यालयों को अनुदानित किया जाए। सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों को परिचारकों के 60 वर्ष सेवानिवृत्त होने पर ग्रेच्युटी का लाभ दिलाया जाए। अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के लिपिकों का ग्रेड पे 2000 किया जाए। पुनरीक्षित वेतन संरचना में सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक और कर्मचारियों के वेतन निर्धारण का विभागीय आदेश निर्गत किया जाए। साथ ही वेतन समिति उत्तर प्रदेश 2016 की संस्तुतियों को स्वीकार किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जनपदीय अध्यक्ष केपी मलिक, कोषाध्यक्ष शिवकुमार गोयल, महामंत्री संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें