फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को छात्रवृति के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से केंद्र पोषित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए ऑनलाइन आवेदन विभाग की वेबसाइट से लिए जाएंगे। यह छात्रवृत्ति केवल प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं टॉप क्लास में अध्ययनरत उन छात्रों के लिए ही मान्य होगी जो 40 प्रतिशत दिव्यांगता के अंतर्गत आते हैं। एक अभिभावक के दो से अधिक दिव्यांग बच्चों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। छात्रवृत्ति केवल एक शैक्षणिक वर्ष के लिए ही दी जाएगी। अभिभावकों की सभी स्त्रोतों से अधिकतम वार्षिक आय दो लाख रुपये तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए सभी स्त्रोतों से अधिकतम वार्षिक आय ढाई लाख रुपये एवं टॉप क्लास छात्रवृत्ति के लिए सभी स्त्रोतों से अभिभावक की अधिकतम वार्षिक आय छह लाख रुपये होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री आज सुनेंगे समस्याएं
शामली । प्रदेश के गन्ना विकास, चीनी मिल एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा मंगलवार को थानाभवन नगर पंचायत भवन में जन दर्शन के दौरान समस्या सुनेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे ग्राम कसेरवा खुर्द में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। फिर तीन बजे कंडेला इंडस्ट्री एरिया में अनुज गर्ग के यहां उद्यमियों और व्यापारियों के चर्चा करेंगे। इसके बाद साढ़े चार बजे बनत स्थित लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें