फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने वाले 171 अपात्र घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
2 हजार 273 लोगों ने योजना का लाभ लेने के लिए किया था आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवेदन करने वाले 2 हजार 273 लोगाें में 171 को अपात्र घोषित कर दिया गया। हालांकि अभी अपात्र घोषित किए गए लोग चार जुलाई तक पात्रता साबित कर सकते हैं।
विज्ञापन

डूडा के परियोजना अधिकारी प्रदीप कांत ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 2 हजरी 273 लोगों ने आवेदन किया था। कमेटी ने आवेदनों की गहनता से जांच की। इसमें मानक पूरे न करने वाले 171 अवेदकों को अपात्र घोषित कर दिया। इसकी सूची संबंधित नगर पालिका व नगर पंचायत कार्यालय में चस्पा कर दी गई है। हालांकि पात्रता सिद्ध करने के लिए चार जुलाई तक का समय दिया है। यदि कोई अपात्र घोषित किया गया व्यक्ति पात्रता के साक्ष्य प्रस्तुत करता है तो उसे पात्र घोषित कर दिया जाएगा और योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

इतने लोग घोषित किए गए अपात्र
एलम 18
बनत 21
जलालाबाद 07
झिंझाना 28
कैराना 34
कांधला 38
थानाभवन 23
ऊन 02
कुल 171
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें