फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल 603 ग्राम प्रधानपद प्रत्याशियो ने खरीदे नामाकंन पत्र

विज्ञापन
शामली ब्लाक कार्यालय में नामांकन के लिये नो ड्यूज जमा करने के लिये लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
चुनाव के लिए 1708 नामांकन पत्र बिके
विज्ञापन

शामली/कैराना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री दस हजार से ऊपर पहुंच गई है। सोमवार को जिले भर में 1708 नामांकन पत्रों की खरीद हुई।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के 378, ग्राम प्रधान के 201 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 1072 नामांकन पत्र खरीदे गए। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 57 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अब तक क्षेत्र पंचायत सदस्य के 3086, ग्राम प्रधान के 3186, ग्राम पंचायत सदस्य के 4008 तथा जिला पंचायत सदस्य के 430 नामांकन पत्र बिके हैं। अब तक कुल 10710 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। उधर, कैराना में सोमवार को ग्राम प्रधान पद के 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। इससे पहले, 569 प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीद चुके थे। जिसके चलते अब कैराना ब्लाक की 42 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए कुल 603 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 745 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 900 प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। वहीं, मंगलवार (आज) सुबह से खंड विकास कार्यालय पर नामांकन पत्र जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें