फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के स्वास्थ्य और आहार पर रखें विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। आरके इंटर कालेज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तंदरुस्ती हजार नियामत विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को सिफ्सा, एनएचएम और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियुक्त काउंसलरों द्वारा आयोजित कार्यशाला में बालकों को स्वास्थ्य, पोषण, विवाह की सही आयु, स्वच्छता और किशोर उम्र में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्रों को घर पर बने साधारण भोजन की पौष्टिकता और बाजार के भोजन की कमियों की जानकारी दी। सरकारी योजनाओं द्वारा विद्यालयों में बांटी जाने वाली आयरन गोलियों, कृमि निवारण के लिए एलबेंडाजोल का महत्व बताया। इसके अलावा किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और भावनात्मक परिवर्तन को सहज रूप में स्वीकार करने, भ्रांतियों से बचने और सही मार्गदर्शन के लिए राजकीय चिकित्सालयों में किशोर-किशोरी परामर्श केंद्रों की स्थापना होने की जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रों को इस बात की शपथ दिलाई गई कि वे परिवार का बोझ उठाने लायक बनने पर ही विवाह के बारे में सोचेंगे और शारीरिक व्यायाम, योग, संयम और श्रमदान जैसे विषयों पर अपना मन एकाग्र करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक रामप्रवेश सिंह, काउंसलर शिप्रा त्यागी, देवेंद्र शर्मा, दीपक राठौर, प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह, रतनेश, दिनेश कुमार, रवि, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें