फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण पर चलाया हथोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। अतिक्रमण हटाने की समयावधि पूरी होते ही कस्बे के व्यापारियों ने स्वयं अपनी दुकानों के आगे बने लिंटर, स्लैब तोड़ने शुरू कर दिए। प्रशासन ने चेतावनी दी थी कि अगर व्यापारी अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम डॉक्टर अमित पाल शर्मा ने कस्बे के बाजारों में आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने और नालियों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के उद्देश्य से कस्बे में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया था। प्रशासन ने कई बार पानीपत खटीमा राजमार्ग से जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया था। पिछले बुधवार को नगर पालिका और प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन लेकर कस्बे के बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए गई तो व्यापारियों ने हंगामा किया था। इसके बाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी हेमराज पुंडीर ने सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय देते हुए नोटिस दिए थे। पिछले एक सप्ताह के अंदर कई बार व्यापारियों की बैठकें हुईं। बुधवार को पालिका द्वारा दिए गए नोटिस की समयावधि पूरी होने पर बाजार बेगमपुरा और चौक बाजार के कई व्यापारियों ने स्वयं दुकानों के आगे के लिंटर स्लैब तोड़ दिए। शाम तक लिंटर स्लैब तोड़ने का सिलसिला जारी था। इस मामले में एसडीएम अमित पाल शर्मा ने कहा कि व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाकर अच्छी पहल की है। अगर कोई व्यापारी अतिक्रमण नहीं हटाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें